वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 सितंबर को : विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज, जुनवानी रोड, भिलाई के विशेष सहयोग से कालीबाड़ी, वैशाली नगर भिलाई में 22 सितंबर 2026, मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
चिकित्सा शिविर में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निलांजना टोप्पो, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेरणा अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा शर्मा एवं डॉ स्निग्धा, सहित सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित होकर चिकित्सा स्वास्थ्य संबंधी जांच, सलाह एवं आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। मार्केटिंग हेड मानसी तांडी
के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ यास्मिन कुर्रे एवं देविका पटेल शिविर व्यवस्था में सहयोग करेंगे।
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी एवं कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक चिकित्सा शिविर में पहुंच कर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठावें।



Comments