top of page
Search

12 वीं बोर्ड में कटगी (बलौदा बाजार) के नितेश देवांगन ने मेरिट में 9 वां स्थान प्राप्त किया : अंचल में खुशी की लहर

  • gkdewangan18
  • Apr 29
  • 1 min read

(फोटो: नितेश अपने माता-पिता के साथ )

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। छत्तीसगढ़ बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा घोषित 12 वीं बोर्ड में बलौदा बाजार जिला एवं कसडोल विधानसभा क्षेत्र के कटगी ग्राम के छात्र नितेश देवांगन ने टाप 10 में आकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसे 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में 9 वां स्थान मिला है। उसका परिवार बुनकरी का पैतृक धंधा करता आ रहा है। उसके पिता श्री मोहनलाल देवांगन एवं माता श्रीमती सरस्वती देवांगन बुनकरी के साथ कृषि का भी कार्य करते हैं। नितेश अपने दो भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़े हैं। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कटंगी के छात्र हैं।

अपने कठिन परिश्रम एवं लगन के बल पर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। छोटे से गांव में रहकर सीमित संसाधनों में 12वीं बोर्ड में मेरिट में आना विशेष मायने रखता है। वह आगे बीएससी की पढ़ाई करके सीजी पीएससी एवं यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है।

नितेश के मेरिट में आने की सूचना मिलने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। कटगी के प्रतिष्ठित वरिष्ठ समाजसेवी एवं देवांगन समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी योगेन्द्र विमल देवांगन ने समाज के लोगों के साथ उनके निवास पहुंचकर उन्हें बधाइयां दी है। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने नितेश की उपलब्धि को समग्र देवांगन समाज के लिए गौरवशाली बताया है। नितेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन दिया।

 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page