12वीं बोर्ड में 96.40% अंक के साथ खुशबू देवांगन ने रचा इतिहास, टॉप-10 मेरिट सूची में बनाई जगह : समाज में हर्ष
- gkdewangan18
- Apr 29
- 1 min read

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। छत्तीसगढ़ बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा में चांपा नगर की होनहार छात्रा खुशबू देवांगन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। खुशबू देवांगन की इस गौरवशाली उपलब्धि से उसके परिवार, समग्र देवांगन समाज, चांपा नगर सहित पूरे अंचल में हर्ष और उत्साह का माहौल है। खुशबू शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। वह सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा की छात्रा है। इस उपलब्धि पर खुशबू देवांगन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-के साथ अपने मामा और विद्यालय के शिक्षकों को देती है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता महेंद्र देवांगन, माता श्रीमती रेणुका देवांगन एवं उसके परिजन अपनी इस होनहार संतान की इस गौरवशाली उपलब्धि पर गर्व एवं प्रसन्नता से भरे हुए हैं। उनके माता-पिता सामान्य बुनकर परिवार से आते हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर के उपाध्यक्ष नन्द कुमार देवांगन ने उनके घर पहुंचकर उनको बधाई दी है। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने खुशबू देवांगन की शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा है कि खुशबू, देवांगन समाज की गौरव है और अब अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।



Congratulations 🎉 🎉
Keep it up