top of page
Search

आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर 125 मेडल जीतने वाले बच्चे हुए सम्मानित

  • gkdewangan18
  • Dec 21, 2025
  • 4 min read

कड़ी प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल, कला, संस्कृति सहित सभी विधाओं में हुनर अर्जित करना जरूरी : ललित चंद्राकर

मेडल जीतने वाले बच्चों ने साबित किया कि मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है : घनश्याम देवांगन


भिलाई (देवांगन जन न्यूज)। आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 125 मेडल जीतने वाले अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों को परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में आयोजित गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराटे चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता में एकेडमी के 86 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 27 गोल्ड, 39 सिल्वर एवं 59 ब्रांज सहित कुल 125 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, एकेडमी के संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में आयोजित समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। प्रशिक्षक सेंसाई ब्लैक बेल्ट 3 डन कियो सर्टिफाइड जज एवं कोच अभिषेक कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएसवीटीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर किशोर भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महेश नायडू, निवेदिता साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने कहा कि आज का युग कड़ी प्रतिस्पर्धा का है। अतः बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल, कला, संस्कृति सहित सभी विधाओं में हुनर अर्जित करना जरूरी है। इससे बच्चे अच्छे नागरिक भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल के क्षेत्र में भी कैरियर बना सकते हैं। सभी अभिभावक गण अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल आदि विधाओं में भी भाग लेने प्रेरित करें। उन्होंने एकेडमी के बच्चों की गौरवशाली उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके प्रेक्टिस करने के लिए कराटे मैट का सेट प्रदान करने की घोषणा की। अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि मेडल जीतने वाले बच्चों ने साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट से सेल्फ डिफेंस के साथ ही शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस एवं एकाग्रता के गुणों का भी विकास होता है। समारोह को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

एलाइट मार्शल आर्ट एकेडमी छत्तीसगढ़ द्वारा महिला महाविद्यालय भिलाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, झारखंड के के 824 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता मेल और फीमेल वर्ग में कराटे के काता और कुमीते केटेगरी में आयोजित की गई थी।

नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वालों में माहिर प्रकाश, अधिक साहा, मायरा बघेल, आराध्या तिवारी, आद्या चंद्राकर, भार्गवी पोरवाल, खुशवंत वर्मा, के चिराग रूद्र, गुरलीन कोर, अभ्युदय प्रसाद, काव्या वर्मा, अमन सिंह, निहिरा जोशी, अड्विका राहें, दिशा यादव, कोविद्या साहू, रविवार पोर्ते, दीक्षा पाटिल, शौर्यचंद्र साहू, भाव्या वर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, मिहिर प्रकाश, अनुभव सिंह, कलश गंगबोईर, केशर देवांगन सहित 27 खिलाड़ी शामिल है। गोल्ड मेडल जीतने वाली सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी 7 वर्षीय मायरा बघेल है।

अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी फिनिक्स शीतो रियो कराटे डू एसोसिएशन इंडिया से एफिलिएटेड है। आयोजन में रेंशी अमनदास तालुकदार, शिहान मुरली सिंह भारद्वाज, शिहान मनीष बाग, शिहान नंदकुमार कुशवाहा, सेंसेई आकाश सिंह राजपूत, सेंसेई खिलेन्द्र सागरवंशी, संदीप ताम्रकार, जयप्रकाश साहू, रेंशी दीपक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।


एकेडमी के खिलाड़ियों ने सम्मान समारोह में कराटे के विभिन्न एक्सरसाइज एवं पिरामिड बनाने का शानदार प्रदर्शन किया तथा सेल्फ डिफेंस के करतब दिखाए। इसके साथ ही लाठी चालन एवं चाकू के खेल का प्रदर्शन किया। जिसको दर्शकों की खूब सराहना मिली। सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों के साथ ही उनके अभिभावक एवं रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। उल्लेखनीय है कि परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में प्रतिदिन संध्या समय बच्चों को नियमित रूप से कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सम्मान समारोह में मेडल जीतने वाले इन सभी बच्चों का सम्मान किया गया -

सूर्यांश गोंड, हेयांश कुमार सरव, प्रांशी भोई, रुद्रांशी चौधरी, सान्वी सिंह, मायरा बघेल, सुप्रिया साहू, आध्या ईशान्वी पूजाहरि, श्रेयश प्रुस्ती, आराध्य सिंह, युवान पाठक, अनविता जोशी, सान्वी कुमारी, निजल साहू, आराध्या तिवारी, आर्य अंडप्पा नागरे, अक्षिता तिवारी, आदया चंद्रकर, हर्ष्रिका वर्मा, भार्गवी पोरवाल, कुशांत वर्मा, रीयान, कोविड साहू, हर्षप्रीत सिंह सेठी, चिराग रुद्र, हनुमेश मालविय, रिद्धि यादव, प्रियाल, गुरलीन कौर, कौस्तुभ खोबरागड़े, अभ्युदय प्रसाद, अन्वेश सहानी, हर्षित यादव, निवृत्ति अहिरवाल, उत्कर्ष सिंह, माहिर प्रकाश, कुशाग्र वर्मा, आयान कौशिक सेन, स्वर्णिम पोर्टे, अहाना वर्मा, सुप्रांशु तिवारी, दिव्यांश ओगारे, तरुण कुमार, रुद्र पाठक, अनिक शाह, काव्या वर्मा, अमन सिंह, रिमझिम देबनाथ, अथर्व दुबे, अनंत तिवारी, निहिरा जोशी, लक्षिता वर्मा, अविका रहाते, मौली साहू, शैली, हिमशिका पाटिल, दिशा यादव, आद्विका धनकर, पूर्वी साहू, ध्रुव कर्मकार, रूबेन, कोविदय साहू, ओजस शर्मा, सोहम साहू, लाविशा पोर्टे, शौर्य कृष्ण, दीकक्षा पाटिल, वरुणिका प्रसाद, शोरिया चंद्र साहू, आदित्य रंजन सिंह, भव्य वर्मा, आकृति आनंद, आशुतोष आर डी त्रिपाठी, प्रथमेश गांधी, मिहिर प्रकाश, आबीर भट्टाचार्य, अनुभव सिंह, ओम देवांगन, कल्श गैंगबॉयर, इशिता वर्मा, सौम्या कुमारी, मयंक देवांगन, श्रेयांशी, नागेश्वर साहू, लब्धि कौर एवं केसर देवांगन। सम्मान पाकर सभी बच्चे प्रफुल्लित हो उठे।

 
 
 

Comments


©2024 Site owned by Dewangan Jan Kalyan Samiti, Bhilai Nagar

Site managed by Himanshu Infotech Group

bottom of page