top of page
Search

उतई में मासूम बालिका के साथ घटित दरिंदगी की घटना बहुत ही दर्दनाक, शर्मनाक एवं मानवता पर कलंक है : घनश्याम देवांगन

  • gkdewangan18
  • Apr 12
  • 2 min read

Updated: Apr 19



• मासूम बालिका के साथ घटित दरिंदगी की घटना बहुत ही दर्दनाक, शर्मनाक एवं मानवता पर कलंक है : घनश्याम देवांगन


• कन्या पूजन एवं नारी सम्मान की बात करने वाले कथित सभ्य समाज के मुंह पर ऐसी घटनाएं तमाचा है : सुमन देवांगन


भिलाई (देवांगन टाइम्स)। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उतई में 5 साल की मासूम बालिका के साथ घटित हैवानियत की घटना को बहुत ही दर्दनाक, शर्मनाक एवं मानवता पर कलंक बताया है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू को फांसी ही दी जानी चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में इसकी सुनवाई हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण नशाबंदी होना चाहिए। नशे की लत ऐसे गंभीर अपराधों का प्रमुख कारण बनता है। लचर कानून व्यवस्था को सुधारने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की भी जरूरत है, ताकि अपराधियों पर पुलिस का खौफ रहे। उन्होंने मांग की है कि सरकार उस बच्ची को गोद लेकर उसके भरण पोषण, शिक्षा दीक्षा एवं उसके जीवन को संवारने की पूरी जिम्मेदारी ले।


छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका सुमन देवांगन ने कड़े शब्दों में इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि कन्या पूजन एवं नारी सम्मान की बात करने वाले कथित सभ्य समाज के मुंह पर ऐसी घटनाएं तमाचा है। संस्कार विहीन होते जा रहे परिवार एवं समाज के लिए ऐसी घटनाएं चेतावनी एवं चिंतनीय है। अगर समय रहते हमने अपने परिवार और समाज में बच्चों एवं युवाओं को अच्छे संस्कार की शिक्षा नहीं दी, तो मनुष्य को सभ्य कहलाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने बच्चियों एवं महिलाओं के साथ बढ़ते छेड़छाड़, दुष्कर्म एवं हत्या जैसे घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम की दिशा में तत्काल पहल करने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने कहा कि बेटियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं है।

 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page