top of page
Search

एनसीआर देवांगन परिवार ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया माँ परमेश्वरी जयंती

  • gkdewangan18
  • Feb 10
  • 2 min read

Updated: Feb 14



• एनसीआर देवांगन परिवार ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई माँ परमेश्वरी जयंती


नई दिल्ली (देवांगन जन न्यूज)। एनसीआर देवांगन परिवार ने माँ परमेश्वरी जयंती को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ नेहरू प्लेस, नई दिल्ली में मनाया। इस आयोजन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न क्षेत्रों — दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद आदि — से आए देवांगन परिवारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य पूजा एवं आरती से ज, जिसका नेतृत्व श्री संदीप देवांगन (संयोजक, एनसीआर देवांगन परिवार एवं ग्रुप सीआईओ, सेफएक्सप्रेस प्रा. लि.) तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती यामिनी देवांगन ने किया।

डॉ. संतोष देवांगन, प्राचार्य, गीता निकेतन स्कूल, कुरुक्षेत्र ने माँ परमेश्वरी के जयकारे के साथ सभी का स्वागत किया तथा परिवार परिचय सत्र का संचालन किया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने परिवार, मूल स्थान एवं देश-विदेश में बसे परिजनों के बारे में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में एनसीआर के कई उत्कृष्ट युवा पेशेवरों का सम्मानपूर्वक उल्लेख किया गया, जिनमें श्री सत्यम देवांगन (आईईएस अधिकारी, सहायक निदेशक, केंद्रीय जल आयोग), सुश्री झलक देवांगन (आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए, टेरिटरी सेल्स मैनेजर, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) शामिल रहे।

वरिष्ठ पेशेवरों में रक्षा मंत्रालय के अधिकारी श्री राम चरण देवांगन (उप निदेशक) एवं श्री चमन देवांगन, भारतीय वायुसेना से विंग कमांडर अरुण एवं श्रीमती रजिनी कोष्टा, तथा शिक्षाविद् डॉ. रिकेश्वर देवांगन (सहायक प्रोफेसर, जामिया हमदर्द), डॉ. अशोक देवांगन (सहायक प्रोफेसर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली) और डॉ. राम किशन देवांगन (सहायक प्रोफेसर, बेनेट विश्वविद्यालय), श्री संजय देवांगन (आइ टी डायरेक्टर), अजय कोष्टा, श्री चेतन , श्री त्रिशांत देवांगन (एयर इंडिया), श्री पीतांबर देवांगन (स्पाइस जेट) प्रमुख रहे।

श्रीमती शिवांगी एवं श्रीमती त्रिप्ती देवांगन ने बच्चों और अभिभावकों के लिए दिनभर मनोरंजक खेलों का आयोजन किया।

श्री चमन ने छत्तीसगढ़ और देवांगन समाज पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी और हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। डॉ. रिकेश्वर ने मधुर गीत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी स्मरणीय बना दिया।

इसके अतिरिक्त, श्रीमती यामिनी, श्रीमती शिवांगी एवं श्रीमती त्रिप्ती ने सभी महिला अतिथियों और परिवार की महिलाओं के साथ पारंपरिक हल्दी-कुमकुम समारोह का आयोजन किया, जिससे आयोजन का सांस्कृतिक और पारिवारिक स्वरूप और अधिक सुदृढ़ हुआ।

कार्यक्रम का समापन माँ परमेश्वरी से आशीर्वाद की प्रार्थना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page