top of page
Search

कला मंदिर भिलाई में 22 मार्च को आयोजित समारोह में सामाजिक समरसता राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगे प्रमुख समाजसेवी

  • gkdewangan18
  • Mar 21
  • 1 min read

• सामाजिक समरसता राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगे प्रमुख समाजसेवी


• छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का महती आयोजन कला मंदिर भिलाई में 22 मार्च को


भिलाई (देवांगन टाइम्स)। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के द्वारा 22 मार्च को प्रातः 11 बजे से महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित समारोह में विभिन्न समाज के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को उनके उल्लेखनीय सेवा के लिए "सामाजिक समरसता राज्य अलंकरण-वर्ष 2026" से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सदस्यों का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव स्कूली शिक्षा मंत्री, छःग.शासन होंगे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव करेंगे। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा, ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, देवेंद्र यादव विधायक भिलाईनगर, रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर, शशि सिन्हा, महापौर नगरपालिका निगम रिसाली एवं नरेंद्र बंछोर प्रेसीडेंट ओए बीएसपी भिलाई होंगे।

अलंकरण से सम्मानित होने वाले विभिन्न समाज के 11 विभूतियों में ब्रह्मदेव पटेल, संतकुमार केसकर, डॉ. डी.पी.देशमुख, घनश्याम कुमार देवांगन, भोजराम डड़सेना, चंदूलाल मरकाम, अनुरूप साहू, बेनीराम बघेल, धानेश्वर कुमार निर्मल, भागवत सोनी एवं द्वारिका प्रसाद यादव को अतिथियों द्वारा सामाजिक समरसता राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, महामंत्री लखन साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, प्रदेश महिला अध्यक्ष कुमुद ताम्रकार, प्रदेश महिला संयोजिका सुमन देवांगन, संगठन सचिव अशोक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने समस्त सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अपील किया है।


 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page