छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच : हरीश देवांगन छत्तीसगढ़ी में लाईव कमेंट्री हेतु चयनित
- gkdewangan18
- 1 day ago
- 2 min read

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग ( CCPL) मैच में दर्शको को अपनी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी में क्रिकेट की लाइव कमेंट्री सुनने को मिलेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने कुरूद (रायपुर) के प्रतिभाशाली खेल शिक्षक और राष्ट्रीय अंपायर हरीश देवांगन का चयन लाइव छत्तीसगढ़ी कमेंट्रेटर के रूप में किया है।
छत्तीसगढ़ी में कमेंट्री से छत्तीसगढ़ी भाषा एवं संस्कृति की महक अब विश्व भर के क्रिकेट प्रेमियों को क्रिकेट के मैदान से कमेंट्री के जरिए देखने सुनने को मिलेगी।
छत्तीसगढ़ी भाषा एवं संस्कृति के संवाहक तथा कमेंट्रेटर के रूप में हरीश देवांगन का चयन होने पर छत्तीसगढ़ के साथ ही समग्र देवांगन समाज गौरवान्वित हुआ हैं।
इस पहल से क्रिकेट प्रेमियों को अपनी सुमधुर भाषा छत्तीसगढ़ी में कमेंट्री सुनने का सौभाग्य तो मिलेगा ही, साथ ही छत्तीसगढ़ी भाषा एवं संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
स्पोर्ट्स टीचर, राष्ट्रीय अंपायर एवं कमेन्ट्रेटर हरीश देवांगन वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भाठागांव ( रायपुर) में स्पोर्ट टीचर के पद पर पदस्थ हैं।
उनके चयन पर सम्पूर्ण देवांगन समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में हर्ष की लहर दौड़ गई है। देवांगन समाज के वरिष्ठ एवं छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने हर्ष व्यक्त करते हुए हरीश देवांगन को छत्तीसगढ़ एवं देवांगन समाज का गौरव बताया है। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी कमेंट्रेटर के रूप में ख्याति अर्जित करने हेतु शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग ( CCPL) सीजन-3 का आयोजन 3 जून से 14 जून तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नवा रायपुर में संपन्न होने जा रहा है।
भाग लेने वाली टीमों में रायपुर राइनोज, बस्तर बाइसन्स, बिलासपुर बुल्स, राजनांदगांव पैंथर्स एवं रायगढ़ लायंस प्रमुख हैं।



Comments