जगदलपुर की 8 वर्षीय जेनिशा देवांगन ने छ्ग ठुमका डांस रियलिटी शो के टॉप-5 में बनाई जगह : विनर बनाने वोट करें
- gkdewangan18
- Jul 2
- 1 min read

• जगदलपुर की 8 वर्षीय जेनिशा देवांगन ने छ्ग ठुमका डांस रियलिटी शो के टॉप-5 में बनाई जगह
• प्रतिभाशाली नन्ही जेनिशा की कड़ी मेहनत और हुनर ने बढ़ाया देवांगन समाज व बस्तर का गौरव : अब जीत के लिए जनता के समर्थन की जरूरत
जगदलपुर (देवांगन टाइम्स)। जगदलपुर बस्तर की 8 वर्षीय नन्हीं नृत्यांगना जेनिशा देवांगन ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार नृत्य कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ के पहले डांस रियलिटी शो छत्तीसगढ़ी ठुमका में टॉप-5 फाइनलिस्ट में जगह बनाकर नई मिसाल पेश की है।

जेनिशा की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार, बल्कि देवांगन समाज और पूरे बस्तर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। छोटी सी उम्र में मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर जेनिशा ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। परिवार के लोगों ने बताया कि जेनीशा ने लगातार मेहनत, अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है। उसकी सफलता बस्तर की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। अब जेनिशा को प्रतियोगिता में विजेता बनाने के लिए लोगों के सहयोग और समर्थन की जरूरत है। देवांगन समाज के लोगों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग वोट कर इस नन्हीं कलाकार का हौसला बढ़ाएं, ताकि वह छत्तीसगढ़ी ठुमका के मंच पर बस्तर और देवांगन समाज का नाम और ऊंचा कर सके। जेनिशा की सफलता सिर्फ एक प्रतियोगिता की जीत नहीं, बल्कि बस्तर की प्रतिभाओं और बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास की पहचान बन गई है।



Comments