दसवीं बोर्ड में कु. दीपल देवांगन ने 97 प्रतिशत अंक लेकर मारी बाजी
- gkdewangan18
- Apr 16
- 1 min read
Updated: Apr 19

• दसवीं बोर्ड में कु. दीपल देवांगन ने 97 प्रतिशत अंक लेकर अर्जित की गौरवशाली उपलब्धि
भिलाई (देवांगन टाइम्स)। देवांगन समाज की बालिका दीपल देवांगन ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण की है। वह केपीएस सुंदरनगर भिलाई की छात्रा है। उसके गौरवशाली पिता वेदप्रकाश देवांगन एवं माता सुशीला देवांगन दोनों शिक्षक है।
मेधावी छात्रा दीपल ने बताया कि उसने 10 वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित रूप से 6-7 घंटे की पढ़ाई की। वह बताती है कि इस दौरान उसने मोबाइल से दूरी बनाकर रखी। उसने बताया कि बोर्ड में अच्छे मार्क्स लाने के लिए शुरू से ही तैयारी की और सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस किया और विषय को समझकर आधार मजबूत किया। साथ ही समय समय पर विषयों का रिविजन भी करती रही।
वह मैथ्स विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती है। साथ ही जेईई की तैयारी कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पैरेंट्स एवं शिक्षकों को देती है।
कु. दीपल की उपलब्धि पर देवांगन समाज के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने उसे बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी है और इसे समग्र देवांगन समाज के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताया है। उन्होंने दीपल के उज्जवल भविष्य की कामना है। देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने भी उसकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।



Comments