top of page
Search

दिनेश देवांगन रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित : महेंद्र देवांगन ग्रंथालय सचिव बने

  • gkdewangan18
  • May 17
  • 1 min read

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में एड्वोकेट श्री दिनेश देवांगन अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस जीत को प्रतिष्ठापूर्ण एवं ऐतिहासिक माना जा रहा है। नव निर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने अपनी जीत को अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन की जीत बताया है। वे मूलतः नवापारा राजिम श्रेत्र के निवासी हैं।

उनकी जीत से अधिवक्ताओं में जहां खुशी की लहर है, वहीं समग्र देवांगन समाज गर्व का अनुभव कर रहा है। दिनेश देवांगन जी अधिवक्ताओं के बीच सीनियर सर के रूप में लोकप्रिय है। साथ ही ग्रंथालय सचिव के पद पर एड्वोकेट महेंद्र देवांगन चुने गए हैं। संघके 18 पदों में से 2 पदों पर देवांगन समाज के एड्वोकेट निर्वाचित हुए हैं। परिणाम की घोषणा होते ही साथी अधिवक्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया और मिष्ठान बांटे।

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने एड्वोकेट श्री दिनेश देवांगन के रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने एवं श्री महेन्द्र देवांगन के ग्रंथालय सचिव पद पर निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं। जिला अधिवक्ता संघ में देवांगन समाज से दो-दो अधिवक्ताओं के निर्वाचित होने से समग्र देवांगन समाज गौरवान्वित हुआ हैं और समाज की प्रतिष्ठा बढ़ी है।


 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page