top of page
Search

दिव्यांशु देवांगन ने विश्वकप शूटिंग स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल : विश्व रिकॉर्ड भी बनाया

  • gkdewangan18
  • Apr 25
  • 1 min read

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। रायगढ़ के दिव्यांशु देवांगन ने अपने सहयोगी शाम्भवी क्षीरसागर के साथ 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम जूनियर युगल विश्वकप स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल कर इतिहास रचा है। 

      इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडेरेशन (ISSF) के द्वारा कायरो, इजिप्ट (मिश्र) में आयोजित विश्व कप 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। इस जीत के साथ ही उनके नाम नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का गौरव भी जुड़ गया है। 

    इस शानदार उपलब्धि से पूरे देश में, छत्तीसगढ़ राज्य में एवं समग्र देवांगन समाज में हर्ष व्याप्त है और उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने इसे बड़ी जीत बताते हुए भारत के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताया है। दिव्यांशु देवांगन रायगढ़ निवासी श्री शैलेंद्र देवांगन और श्रीमती यामिनी देवांगन के सुपुत्र हैं। उन्होंने उनके गौरवशाली माता पिता, परिजन, उनके कोच एवं पूरे भारतीय टीम को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाइयां प्रेषित की है।

    दिव्यांशु देवांगन और शाम्भवी क्षीरसागर की जोड़ी ने पूरे मैच के दौरान निरंतरता बनाए रखी। उन्होंने कड़ी स्पर्धा में चरण-दर-चरण अपना स्कोर बढ़ाया और अंतिम शॉट्स के दौरान भी अपनी बढ़त कायम रखी और गोल्ड मेडल जीतकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया।


 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page