top of page
Search

देवांगन समुदाय ने हैदराबाद में हर्शोल्लास से मनाया परमेश्वरी महोत्सव : वरिष्ठ एवं प्रतिभावान हुए सम्मानित

  • gkdewangan18
  • Feb 9
  • 2 min read

Updated: Feb 9

भिलाई ( देवांगन जन न्यूज)। हैदराबाद में निवासरत छत्तीसगढ़ के देवांगन समुदाय के द्वारा परमेश्वरी महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन हैदराबाद में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विविध मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।

समाज के वरिष्ठ सदस्यों में राघवेंद्र तरार, कविता तरार, रवेंद्र कुमार देवांगन, रुखमणी देवांगन, चिंतामणि देवांगन एवं दिलेश्वरी देवांगन का शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठजनों ने समाज के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों आयुष देवांगन, सान्वी देवांगन, सौरभ देवांगन, शाइना देवांगन एवं जाह्नवी देवांगन का सम्मान किया।

इस अवसर पर आयोजित मनोरंजन खेलों के विजेताओं, बच्चों एवं टॉडलर्स को पुरस्कृत किया गया। समिति के द्वारा सभी प्रतिभागी परिवार को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के आयोजन में डिजिटल तैयारी, आमंत्रण पत्र एवं कार्यक्रम रूपरेखा के उत्कृष्ट समन्वय हेतु सुमन देवांगन, खेल एवं गतिविधियों के सफल संचालन हेतु क्षिप्रा देवांगन एवं प्रियंका देवांगन को सम्मानित किया गया।

नवागंतुक सदस्यों चंपा देवांगन एवं धृति देवांगन, राजेश एवं शिल्पा देवांगन, नम्रता देवांगन, चंचल देवांगन, सौरभ एवं आरती देवांगन, अवंतिका देवांगन, सुमित एवं भूमिका देवांगन, अंकित एवं एना देवांगन, सुषमा देवांगन एवं पंकज देवांगन का परिचय कराकर उनका स्वागत किया गया।

दिलीप देवांगन एवं खुशी देवांगन को परमेश्वरी महोत्सव के आयोजन में उनके विशेष योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया।

अंत में, माँ परमेश्वरी से प्रार्थना है कि हम सभी ऐसे ही प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ जुड़े रहें और शीघ्र ही फिर किसी नए अवसर पर मिलें।

कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका देवांगन ने किया। आयोजन समिति के सदस्यों मोनिका देवांगन, सुमन देवांगन, जागृति देवांगन, विभा देवांगन, रेनुका देवांगन, क्षिप्रा देवांगन, प्रियंका देवांगन, धरम देवांगन, प्रमोद देवांगन, दिलीप देवांगन, एवं विक्रम देवांगन आदि का योगदान सराहनीय रहा।

माँ परमेश्वरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से दिलीप कुमार देवांगन द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

 
 
 

Comments


©2024 Site owned by Dewangan Jan Kalyan Samiti, Bhilai Nagar

Site managed by Himanshu Infotech Group

bottom of page