top of page
Search

नंदिता देवांगन ने दसवीं बोर्ड में मेरिट में गौरवशाली दूसरा स्थान प्राप्त किया : देवांगन समाज में भारी हर्ष

  • gkdewangan18
  • Apr 29
  • 1 min read

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के घोषित परीक्षा परिणाम में मुंगेली की छात्रा नंदिता देवांगन ने मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। उसे 600 में से 593 अंक (98.83 प्रतिशत ) प्राप्त हुए हैं। उसे हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस सभी में डिस्टिंक्शन मिला है।

उसका रोल नंबर 1263407273 है।

वह सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल मुंगेली की छात्रा है। उसके पिता श्री राजकुमार देवांगन शासकीय विद्यालय में प्राचार्य हैं एवं माता श्रीमती गीता देवांगन गृहणी है।

दसवीं बोर्ड के मेरिट में गौरवशाली दूसरा स्थान प्राप्त करने पर समूचे मुंगेली में हर्ष का माहौल है। उसके गौरवशाली उपलब्धि पर समग्र देवांगन समाज में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा है कि यह देवांगन समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है एवं यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मेधावी छात्रा नंदिता देवांगन को इस उपलब्धि के लिए कोटि कोटि बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल मुंगेली के प्राचार्य श्री कामता प्रसाद साहू गर्व से कहते हैं कि छात्रा नंदिता देवांगन शुरू से ही मेधावी एवं कर्मठ छात्रा रही है। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन में खूब मेहनत की। इसका परिणाम यह हुआ कि नंदिता ने मेरिट में दूसरा स्थान लाकर अपने परिवार, विद्यालय, देवांगन समाज और मुंगेली अंचल को गौरवान्वित किया है।




 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page