top of page
Search

भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के द्वारा "नारी तू नारायणी : संगोष्ठी एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह" का आयोजन 24 मार्च को सियान सदन हाउसिंग बोर्ड भिलाई में

  • gkdewangan18
  • Mar 23
  • 1 min read


भिलाई (देवांगन टाइम्स)। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में 24 मार्च को अपराह्न 3.00 बजे सियान सदन, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में "नारी तू नारायणी : संगोष्ठी एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह" का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य नारी की महत्ता को प्रतिपादित करना तथा उन्हें शक्ति स्वरूपा मानकर सम्मानित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही नारी के महत्व, सशक्तिकरण एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर केन्द्रित एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रबुद्धजन अपने विचार व्यक्त करेंगे।

महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, करुणा एवं सृजन की प्रतीक माना गया है। नवरात्रि का पर्व हमें नारी के प्रति सम्मान, समानता एवं आदर का संदेश देता है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगी। महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मूले, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ कांति लाल विश्वकर्मा एवं श्रीमती छाया विश्वकर्मा ने सभी नागरिकों से इस गरिमामय आयोजन में सक्रिय सहभागिता हेतु आमंत्रित किया है।

 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page