top of page
Search

सियान सदन वैशालीनगर में वरिष्ठ नागरिकों के सामूहिक जन्मोत्सव में पशु-पक्षियों के लिए सकोरों का वितरण कर संवेदनशीलता का दिया संदेश

  • gkdewangan18
  • Apr 29
  • 2 min read

• सियान सदन वैशालीनगर में वरिष्ठ नागरिकों के सामूहिक जन्मोत्सव में पशु-पक्षियों के लिए सकोरों का वितरण कर संवेदनशीलता का दिया संदेश

• “दूसरे प्राणियों एवं जीव-जंतुओं के प्रति करुणा ही सच्ची मानवता है" : घनश्याम देवांगन

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। सियान सदन, वैशालीनगर में वरिष्ठ नागरिकों का सामूहिक जन्मोत्सव अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर पशु-पक्षियों के लिए पानी एवं अन्न की व्यवस्था हेतु सकोरों का वितरण किया गया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने-अपने घरों के आसपास गायों, कुत्तों एवं अन्य पशुओं के लिए पानी की नांद एवं चारे की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का संदेश प्रसारित करना था।

महासंघ के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने सियान सदन को एक फ्रिज भेंट किया, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को शीतल पेयजल एवं ताजा खाद्य सामग्री की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि वरिष्ठजनों के जीवन को तनावमुक्त रखने एवं एकाकीपन को दूर करने में ऐसे सामूहिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि “दूसरे प्राणियों, पशु-पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के प्रति करूणा एवं संवेदनशीलता ही सच्ची मानवता का परिचायक है।” उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का दायित्व है कि वे भावी पीढ़ी को श्रेष्ठ संस्कार प्रदान करें।

सियान सदन के अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने विश्वास दिलाया कि वैशालीनगर स्थित सियान सदन का उपयोग भविष्य में भी समाजोपयोगी एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए निरंतर किया जाता रहेगा।

सामूहिक जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक डी. ए. करमाकर, प्रेमनाथ त्रिपाठी एवं घनश्याम यादव का सम्मान कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। सम्मानित सभी वरिष्ठजन अत्यंत प्रसन्नचित्त दिखाई दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों के लिए अनेक रोचक गेम एवं संगीत का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महासंघ के रचनात्मक गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे निरंतर जारी रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर रतनलाल गोयल, गंगाचरण पुरोहित, डी. ए. करमाकर, प्रेमनाथ त्रिपाठी, घनश्याम यादव, राधेश्याम प्रसाद, दिनेश गुप्ता, राजपाल सिंह राघव, दिनेश प्रसाद मिश्रा, नंदकुमार देवांगन, शंकर शेंडे, सुरेशचन्द्र जैन, के.एन. देवांगन, एस. के. गुप्ता, सी.बी. दिन्डे, जोसफ, पी.एल. लम्बेकर, बोरकर, आर.डी. वर्मा, अशोक जज्ञासी, एम.एल. गोपाल, रतनानी, शोभाराम सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन सियान नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री दिनेश गुप्ता द्वारा किया गया।

 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page