सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में देवांगन समाज की प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा : लक्ष्य देवांगन ने 96% अंक लेकर मेरिट में बनाया स्थान
- gkdewangan18
- May 14
- 2 min read

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड 2026 की परीक्षा में देवांगन समाज के बालक बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना, अपने विद्यालय, अपने परिवार और देवांगन समाज का नाम रोशन किया है।
हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कातुलबोड़, दुर्ग के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस स्कूल के छात्र लक्ष्य देवांगन ने वाणिज्य संकाय में 96% अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।

इसी स्कूल के छात्र अभय देवांगन ने विज्ञान संकाय में (93%) अंक प्राप्त कर गौरव हासिल किया है।।

जेएलएम गायत्री विद्यापीठ राजनांदगांव के कामर्स के मेधावी छात्र पार्थ देवांगन ने 93.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। उसके पिता श्री योगेश्वर देवांगन एवं माता श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन है।

इसी विद्यालय के बायोलॉजी संकाय के छात्र यश देवांगन ने 88.8% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता श्री अमित देवांगन एवं माता श्रीमती रश्मि देवांगन हैं।

इसी विद्यालय के मैथ्स संकाय की छात्रा स्नेहा देवांगन ने 83.8% अंक प्राप्त कर अपने संकाय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता श्री शैलेन्द्र देवांगन एवं माता श्रीमती रोशनी देवांगन हैं।

दूरस्थ ग्रामीण अंचल बेलरगांव (सिहावा, धमतरी) की निवासी एवं महानदी एकेडमी सिहावा की मेधावी छात्रा स्वस्ति लिमजा ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड में 92.6% अंक प्राप्त कर गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। उसके पिता श्री रविन्द्र कुमार लिमजा और माता श्रीमती अंकिता लिमजा है ।

शिवांश इंटरनेशनल स्कूल रायपुर के छात्र क्षितिज देवांगन ने 92.2% अंक हासिल कर गौरवशाली उपलब्धि अर्जित किया है।
बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -10 भिलाई की छात्रा तृप्ति देवांगन ने 91.6% अंक प्राप्त कर गौरव हासिल किया है।
कृष्णा पब्लिक स्कूल सुंदर नगर, भिलाई की छात्रा दीक्षा देवांगन ने 89.8% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
माईल स्टोन अकादमी कोहका, भिलाई के छात्र मयंक देवांगन ने 90+%अंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।
देवांगन समाज के इन मेधावी छात्र छात्राओं की गौरवशाली उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ घनश्याम कुमार देवांगन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इन मेधावी छात्र छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के चलते यह उपलब्धियां अर्जित की है। इससे समग्र देवांगन समाज गौरवान्वित हुआ हैं। इन विद्यार्थियों ने न केवल अपना और विद्यालयों का नाम रोशन किया है बल्कि उनके माता-पिता, परिजन एवं शिक्षक गण भी गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं।



Comments