top of page
Search

सुश्री प्रीति कामकर देवांग कर्नाटक के बेलगांव महानगर निगम की महापौर निर्वाचित : देवांगन समुदाय में हर्ष

  • gkdewangan18
  • Mar 18
  • 1 min read

भिलाई (देवांगन टाइम्स)। कर्नाटक के बेलगांव महानगर निगम के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में देवांगन समुदाय की सुश्री प्रीति कामकर देवांग महापौर निर्वाचित घोषित की गई है। उनके महापौर पद पर गौरवशाली निर्वाचित होने पर कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों के देवांगन समुदाय में हर्ष व्याप्त है।

सुश्री प्रीति कामकर देवांग उभरती हुई महिला नेत्री हैं, उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज कर परचम लहराया है।

उनकी जीत पर अखिल भारतीय देवांग देवांगन कोष्टी कोष्टा फेडेरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण वरोड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, वरिष्ठ पदाधिकारी कुंजलाल देवांगन, दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन, घनश्याम कुमार देवांगन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा है कि यह समग्र देवांगन समाज के लिए गौरवशाली उपलब्धि है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और राजनीति में देवांगन समुदाय की स्थिति मजबूत होगी।

 
 
 

Comments


©2026 Site Owned and Managed by Dewangan Times

bottom of page